गुमला, अक्टूबर 28 -- जनगणना 2027 के प्रशिक्षण की तैयारी Ghumla News: गुमला प्रतिनिधि। भारत की जनगणना 2027 के दूसरे चरण में गणना कार्य को लेकर बुधवार को जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय के सभागार में कर्मियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डीडीसी अनिमेष रंजन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।मौके पर डीडीसी ने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है। इसके आंकड़ों के आधार पर विकास योजनाओं का खाका तैयार किया जाता है। इसलिए जनगणना का काम पारदर्शी और त्रुटिरहित तरीके से पूरा करना सभी पदाधिकारियों, पर्यवेक्षकों और प्रगणकों की जिम्मेदारी है। उन्होंने निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार पूरी गंभीरता और समर्पण के साथ काम करने का निर्देश दिया।प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि जनगणना 2027 की प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से पूरी की जाएगी। ...