Ghumla News: जंगली हाथी ने घर की दीवार तोड़ी,अनाज किया बर्बाद
गुमला, अगस्त 19 -- Ghumla News: कामडारा प्रतिनिधि। कामडारा के मुरूमकेला चिड़ियाटोली गांव में मंगलवार रात जंगली हाथी ने लक्ष्मण गोप के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया। हाथी ने घर की दीवार तोड़कर अंदर रखे अनाज और घरेलू सामान को बर्बाद कर दिया। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत है।पीड़ित लक्ष्मण गोप ने बताया कि रात करीब एक बजे वन विभाग की गाड़ी के जाने के बाद अचानक हाथी गांव में घुस आया। घर का एक हिस्सा गिरने की आवाज सुनकर परिजनों की नींद खुली। हाथी घर के अंदर घुस गया और वहां रखा अनाज खा गया। ग्रामीणों के जुटने पर हाथी जंगल की ओर चला गया, लेकिन कुछ देर बाद दोबारा लौट आया और घर के दूसरे हिस्से को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।घटना की सूचना मिलने पर वनपाल शेखर सिंह गांव पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को तत्काल टॉर्च और पटाखे उपलब्ध कराए। साथ ही नुकसान के मुआव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.