Ghumla News: जंगली हाथियों से प्रभावित 217 किसानों को मिला 29.55 लाख रुपये का मुआवजा
गुमला, अगस्त 27 -- Ghumla News: चैनपुर, प्रतिनिधि। कुरूमगढ़ वन क्षेत्र के चैनपुर,जारी व डुमरी प्रखंड के विभिन्न गांवों में जंगली हाथियों से प्रभावित 217 किसानों के बीच गुरुवार को वन विभाग की ओर से 29 लाख 55 हजार 848 रुपये की मुआवजा राशि वितरित की गई। हाथियों द्वारा किसानों के घरों और फसलों को पहुंचाए गए नुकसान के एवज में मुआवजा राशि के चेक दिए गए। चेक वितरण जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा व बेंदोरा पंचायत के मुखिया सुशील दीपक मिंज ने किया। लंबे समय से मुआवजे की प्रतीक्षा कर रहे किसानों को राशि मिलने से उनके चेहरे पर खुशी और राहत दिखाई दी।
किसानों की राहत मौके पर चैनपुर,डुमरी व जारी प्रखंड क्षेत्र के प्रभारी वनपाल राजकुमार साहू ने बताया कि जंगली हाथियों से हुए नुकसान का वन विभाग लगातार आकलन कर रहा है। कुछ मामलों में मुआवजा वितरण में विलंब हुआ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.