Ghumla News: छोटानागपुरिया तेली उत्थान समाज की बैठक 6 सितंबर को
गुमला, अगस्त 29 -- Ghumla News: गुमला। छोटानागपुरिया तेली उत्थान समाज जिला गुमला की बैठक आगामी 6 सितंबर 2026 को पूर्वाह्न 11:30 बजे तेली छात्रावास सभागार में आयोजित की जाएगी। बैठक में करम महोत्सव की तैयारी एवं परिचर्चा,समाज के उपनियम (बायलॉज) में आवश्यक संशोधन के प्रस्ताव तथा अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल करने को लेकर समाज की रणनीति और कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया जाएगा। बैठक में समाज को प्राप्त विभिन्न आवेदनों पर सामाजिक स्तर से निपटारा भी किया जाएगा। बैठक में जिला समिति के पदाधिकारी,समाज के वरिष्ठजन,बुद्धिजीवी, महिला इकाई,युवा शक्ति और सभी प्रखंडों के अध्यक्ष शामिल होंगे। यह भी पढ़ें- रुद्रपुर महासम्मेलन की तैयारी को दिनेशपुर में जुटेगा बंगाली समाज यह भी पढ़ें- Ranchi News: रातू में करम पूर्व संध्या कार्यक्रम पर हुई चर्चा
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.