Ghumla News: छह साल से फरार चोरी का आरोपी गिरफ्तार
गुमला, अगस्त 7 -- Ghumla News: गुमला। जिला मुख्यालय में वर्ष 2019 में हुई चोरी के मामले में छह वर्षों से फरार चल रहे आरोपी आजाद बस्ती निवासी मो. शाहब खान उर्फ डब्ल्यू को पुलिस ने गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार वर्ष 2019 में आजाद बस्ती स्थित आजम के घर के पास खड़े एक ऑटो से बैटरी और स्टेपनी चोरी हुई थी। जांच के दौरान आरोपी की संलिप्तता सामने आने के बाद वह फरार हो गया था। गुरुवार रात गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.