Ghumla News: छठ पूजा के बाद श्रम व माप-तौल विभाग का कैंप लगाने की तैयारी
गुमला, अक्टूबर 29 -- Ghumla News: गुमला। चेंबर ऑफ कॉमर्स गुमला की बैठक यहां विनायक होटल में अध्यक्ष राजेश लोहानी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में छठ पूजा के बाद व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए श्रम विभाग और माप-तौल विभाग का कैंप लगाने पर चर्चा की गई। इसके लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों से संपर्क करने पर सहमति बनी।चेंबर सदस्यों ने कहा कि त्योहार के दौरान बाजार में खरीदारी के लिए अधिक संख्या में लोगों के पहुंचने से आवागमन प्रभावित होता है। ऐसे में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए प्रशासन से आवश्यक पहल करने की मांग की जाएगी।बैठक में व्यापारियों की समस्याओं, बाजार की व्यवस्था और चेंबर की आगामी गतिविधियों पर भी चर्चा हुई। यह भी पढ़ें- Lakhisarai News: छठ घाटों पर सुरक्षा और स्वच्छता की होगी सख्त निगरानी, अवैध पटाखा दुकानों पर होगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.