गुमला, अगस्त 9 -- Ghumla News: गुमला। जिला मुख्यालय के अंबेडकर नगर निवासी फिरोज आलम के घर हुई चोरी के मामले में पुलिस ने रविवार को अंबेडकर नगर निवासी मोहित नामक युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। बताया गया कि घर से करीब तीन लाख रुपये मूल्य के आभूषण और नकद राशि की चोरी हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पूछताछ के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...