Ghumla News: चैनपुर में सड़क हादसे में बाइक सवार युवक घायल
गुमला, सितम्बर 18 -- Ghumla News: चैनपुर। थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के समीप वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान रामपुर निवासी विनोद एक्का के रूप में हुई है। विनोद मोटरसाइकिल से कहीं जा रहा था। इसी एक तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही चैनपुर थाना प्रभारी अरविंद कुमार मौके पर पहुंचे। घायल की स्थिति को देखते हुए उन्होंने एंबुलेंस का इंतजार नहीं किया और सरकारी वाहन से विनोद को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर पहुंचाया। यहां डॉक्टर तुषार ने प्राथमिक उपचार किया। स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया।घटना की जानकारी मिलने पर जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा और पूर्व उपप्रमुख अनुप संजय टोप्पो भी अस्पताल पहु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.