Ghumla News: चैनपुर में बैल के हमले में महिला की मौत
गुमला, अगस्त 5 -- Ghumla News: गुमला। चैनपुर थाना क्षेत्र के मरवा गांव निवासी 53 वर्षीय गीता देवी की बैल के हमले में मौत हो गई। घटना मंगलवार अपराह्न की है। गीता देवी गांव के लोगों के मवेशी चराने का काम करती थी। रोज की तरह मवेशियों को चराने ले जाने के दौरान एक बैल ने पीछे से उस पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने उन्हें पहले चैनपुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां से सदर अस्पताल गुमला रेफर किया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.