गुमला, जुलाई 11 -- Ghumla News: चैनपुर प्रतिनिधि। लगातार हो रही बारिश ने चैनपुर प्रखंड के बेंदोरा पंचायत अंतर्गत बसाईरटोली में एक गरीब परिवार पर कहर बरपा दिया। शुक्रवार देर रात करीब एक बजे परसतन रौतिया का कच्चा खपरैल मकान अचानक भर भराकर ढह गया। हादसे के समय परिवार के सदस्य घर में सो रहे थे। मकान गिरने से दादा-दादी के साथ सो रहा पांच वर्षीय रिंकू और उसकी दादी रोनी देवी (65) मलबे में दबकर घायल हो गए।

घायलों को अस्पताल ले जाना चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे। सभी ने मिलकर तत्काल मलबा हटाया और काफी मशक्कत के बाद तीनों को सुरक्षित बाहर निकाला। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद रिंकू की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे तथा अन्य घायलों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला...