गुमला, सितम्बर 19 -- Ghumla News: चैनपुर, प्रतिनिधि। बाजार टांड़ रोड स्थित इलेक्ट्रॉनिक एवं मशीनरी गोदाम में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में चैनपुर बाजार निवासी रूपेश कुमार और आकाश कुमारशामिल हैं। दोनों चैनपुर थाना क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी के 13 टुल्लू पंप भी बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने गोदाम का ताला तोड़कर टुल्लू पंप समेत अन्य मशीनरी सामानों की चोरी की थी। चोरी के सामान को चैनपुर क्षेत्र के अलग-अलग लोगों को कम कीमत पर बेच दिया गया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की। यह भी पढ़ें- Ghumla News: चैनपुर में इलेक्ट्रॉनिक गोदाम से लाखों की मशीनरी चोरी उनकी निशानदेही पर चोरी का सामान खरीदने वाले...