Ghumla News: चैनपुर में आंधी-बारिश में सड़क पर गिरा विशाल पेड़
गुमला, जुलाई 2 -- Ghumla News: चैनपुर, प्रतिनिधि। चैनपुर क्षेत्र में तेज बारिश और आंधी के दौरान गुरुवार को एक विशाल पेड़ सड़क के बीचों-बीच गिर गया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। पेड़ गिरने से सड़क के दोनों ओर बाईक और बड़े वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम में आम लोगों के साथ पुलिस और प्रशासन के वाहन भी फंस गए।घटना के बाद लोगों को उम्मीद थी कि वन विभाग या प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचेगी,लेकिन इससे पहले ही वहां मौजूद राहगीरों और स्थानीय युवाओं ने पहल करते हुए सड़क खाली कराने का जिम्मा अपने हाथ में ले लिया। दर्जनों लोगों ने एकजुट होकर भारी पेड़ और उसकी मोटी शाखाओं को हटाने का प्रयास शुरू किया। कुछ लोगों ने शाखाएं तोड़ीं, जबकि अन्य लोगों ने पेड़ को धक्का देकर सड़क किनारे करने में सहयोग किया। सामूहिक प्रयास से कुछ ही देर में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.