गुमला, जुलाई 10 -- Ghumla News: चैनपुर, प्रतिनिधि। शहर को ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने के लिए शुक्रवार को सीओ दिनेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ सघन अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पीपल चौक, बस स्टैंड, बाजार रोड, अलबर्ट एक्का चौक और एमएलए रोड सहित प्रमुख मार्गों का निरीक्षण कर सड़क और फुटपाथ पर रखे सामान तथा अवैध होर्डिंग्स हटाने का निर्देश दिया गया।

अभियान के दौरान निरीक्षण निरीक्षण के दौरान कई दुकानदारों द्वारा दुकान का सामान, काउंटर और बड़े साइन बोर्ड सड़क तक फैलाकर रखने पर सीओ ने नाराजगी जताई। उन्होंने स्पष्ट कहा कि दुकान का कारोबार शटर के भीतर करें, सड़क आम लोगों की आवाजाही के लिए है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगली बार सड़क पर सामान या बोर्ड मिलने पर बिना पूर्व सूचना के जब्ती की कार्रवाई की जाएगी और जुर्मान...