गुमला, जुलाई 17 -- Ghumla News: चैनपुर संवाददाता। चैनपुर अनुमंडल में स्वास्थ्य सुविधाओं सहित विभिन्न जनहित के मुद्दों को संगठित रूप से उठाने के उद्देश्य से शुक्रवार को अनुमंडलीय जागरूकता मंच का गठन किया गया। नवगठित मंच की अध्यक्ष जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा को बनाया गया,जबकि समाजसेवी अनिल लोहरा को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा मनोहर बड़ाईक को कोषाध्यक्ष,अनूप संजय टोप्पो एवं प्रमोद खलखो को उपाध्यक्ष, प्लासीदियुस टोप्पो को उप सचिव तथा शिवम केशरी को मीडिया प्रभारी बनाया गया। यह भी पढ़ें- Bhabua News: मुड़ी उप स्वास्थ्य केंद्र की एएनएम से किया जवाबतलबस्वास्थ्य व्यवस्था का मुद्दा हाल के दिनों में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर की लचर स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर लोगों में बढ़ते आक्रोश के बाद इस मंच का गठन किया गया है। मंच का उद्देश्य...