गुमला, जुलाई 16 -- Ghumla News: कामडारा। बारिश के कारण जीईएल चर्च के रास्ते गांव चुगुटोली होते हुए पकरा रेलवे स्टेशन तक जाने वाली कच्ची सड़क की हालत बदहाल हो गई है ! जिसके कारण ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। करीब डेढ़ किमी.कच्ची सड़क पर गड्ढे और जलजमाव के कारण आवागमन करने वालों की परेशानी बढ़ गयी है। इसी कच्ची सड़क के किनारे स्वास्थ्य उपकेंद्र भी है। और बरसात के मौसम में मरीजों को पहुंचने में काफी मुश्किल होती है।सड़क निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों ने विधायक को भी लिखित आवेदन पूर्व में सौंपा था,पंरतु नतीजा सिफर रहा। रोजाना बकसपुर , पकरा , हांजड़ा समेत कई गांव के लोगों के साथ साथ रेल यात्रियों का आवागमन इस सड़क से होता है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: लाखों खर्च फिर भी नहीं सुधरी सड़कों की हालत और आये दिन जर्जर सड़क के कारण...