Ghumla News: चित्रकला प्रतियोगिता में अनिक प्रथम
गुमला, अक्टूबर 3 -- Ghumla News: कामडारा। सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, पोकला गेट में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने चित्रांकन के माध्यम से अपनी रचनात्मक प्रतिभा दिखाई। बेहतर चित्र बनाने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साह बढ़ाया गया। प्रतियोगिता में अनिक तोपनो ने प्रथम, विक्रम ओहदार ने द्वितीय और सोनाली कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अतिथियों ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मौके पर कामडारा भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेश सिंह, तारकेश्वर सिंह, विनायक दास, विद्यालय के आचार्य फलिन्द्र साहु, पार्वती कुमारी और कंचन कुमारी समेत अन्य लोग मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Kanpur News: बाल चितेरों ने उकेरा मेरे सपनों का भारत यह भी पढ़ें- सेवा पखवाड़ा के तहत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.