गुमला, अक्टूबर 10 -- Ghumla News: विशुनपुर। विशुनपुर थाना क्षेत्र के चिंगरी गांव के समीप सड़क किनारे मिले अधेड़ के शव की पहचान गुरदरी थाना क्षेत्र के अंकुरी हराटोली निवासी कालेश्वर लोहारा के रूप में हुई है। पुलिस के प्रयास से उनकी पहचान हो सकी। बताया जाता है कि कालेश्वर जितिया पर्व मनाने रिश्तेदार के यहां घाघरा गए थे। लौटने के दौरान चिंगरी के पास उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आशंका जताई थी कि किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उनकी मौत हुई। घटना के बाद चालक फरार हो गया था। पुलिस सोशल मीडिया सहित अन्य माध्यमों से पहचान में जुटी थी। पहचान की सूचना मिलने पर परिजन शव लेने गुमला रवाना हो गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...