गुमला, जुलाई 2 -- Ghumla News: गुमला प्रतिनिधि।गुमला जिले के लिए राहत भरी खबर है। करीब चार वर्षों से लाइसेंस संबंधी समस्याओं से जूझ रहे सदर अस्पताल स्थित ब्लड सेंटर को नया लाइसेंस मिल गया है। अब जिले में रक्त का संग्रह,सुरक्षित भंडारण और जरूरतमंद मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध कराया जा सकेगा। इससे खासकर सिकल सेल एनीमिया और थैलेसीमिया से पीड़ित मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।

नया लाइसेंस मिलने की प्रक्रिया गुरुवार अपराहन में आयोजित प्रेस वार्ता में डीसी दिलेश्वर महत्तो ने बताया कि सदर अस्पताल का ब्लड बैंक वर्ष 2018 से संचालित था। वर्ष 2022 में लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं हो पाने के कारण इसकी अनुज्ञप्ति समाप्त हो गई थी। इसके बाद सीमित व्यवस्था में काम चलता रहा,लेकिन 27 नवंबर 2025 को चाईबासा की एक घटना के बाद ब्लड बैंक का संचालन पूरी तरह बंद ...