गुमला, अगस्त 7 -- Ghumla News: गुमला। सिसई रोड स्थित संत इग्नासियुस इंटर कॉलेज की 17 वर्षीय छात्रा श्रुति मिंज शुक्रवार सुबह स्कूल आने के दौरान बस में हादसे का शिकार हो गई। नागफेनी निवासी श्रुति बस से स्कूल आ रही थी। इसी दौरान बस के ऊपर बने केबिन में एक यात्री द्वारा रखा लोहे का सामान अचानक उसके सिर पर गिर गया। हादसे में छात्रा का सिर फट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में वह किसी तरह स्कूल पहुंची और प्राचार्य को घटना की जानकारी दी। इसके बाद उसे तत्काल सदर अस्पताल भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। घटना की सूचना छात्रा के परिजनों को भी दे दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...