गुमला, अक्टूबर 4 -- Ghumla News: गुमला। भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत रविवार को गुमला प्रखंड के चरका टांगर गांव में सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के संयोजक मंगल सिंह भोगता और सह-संयोजक शंभू सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने फलदार व छायादार पौधे लगाए। साथ ही पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प लिया। मंगल सिंह भोगता ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण भी समाज और देश की सेवा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरण असंतुलन को रोकने के लिए पौधारोपण जरूरी है। उन्होंने लोगों से पौधे लगाने के साथ उनकी देखभाल करने की अपील की। शंभू सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण में सभी की भागीदारी जरूरी है। यह भी पढ़ें- Madhubani News: मंदिर परिसर में स्वच्छता व पौधरोपण मौके पर संजय वर्मा, धीरज लोहरा समेत कई कार्...