गुमला, अगस्त 19 -- Ghumla News: गुमला। शहर के बाजार टांड़ स्थित एमएस लोहानी ट्रेडिंग प्रतिष्ठान में चोरों ने चदरा काटकर करीब दो हजार रुपये नकद समेत चांदी की मूर्ति और अन्य सामान चोरी कर लिया। घटना के संबंध में प्रतिष्ठान संचालक अभिषेक लोहानी ने गुमला थाना में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।आवेदन के अनुसार,अभिषेक लोहानी 18 अगस्त की शाम प्रतिष्ठान बंद कर घर चले गए थे। बुधवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो प्रतिष्ठान का चदरा कटा हुआ मिला। अंदर जाने पर कैश काउंटर में रखे करीब दो हजार रुपये नकद, चांदी की मूर्ति समेत अन्य सामान गायब थे। इसके बाद उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। यह भी पढ़ें- Begusarai News: बरदाहा ग्राम के अंकित कृषि केंद्र नामक प्रतिष्ठान में हुई चोरी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...