Ghumla News: घाघरा में 11 वर्षीय बच्ची की मौत, घर में अकेली थीं दो बहनें
गुमला, अक्टूबर 18 -- Ghumla News: घाघरा। प्रखंड मुख्यालय के पाकरटोली में रविवार सुबह 11 वर्षीय पार्वती का शव घर में मिला। घटना के समय वह अपनी आठ वर्षीय छोटी बहन के साथ घर में थी। दोनों के माता-पिता हिमाचल प्रदेश में मजदूरी करने गए हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों और ग्रामीणों में शोक है। ग्रामीणों के अनुसार, पार्वती अपनी छोटी बहन के साथ घर में रहती थी। बच्चों की पढ़ाई और परिवार का खर्च चलाने के लिए उनके माता-पिता हिमाचल प्रदेश में काम करते हैं। शनिवार रात दोनों बहनों ने खाना खाया और सो गईं। रविवार सुबह छोटी बहन के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घर पहुंचे। उस समय दरवाजा अंदर से बंद था। ग्रामीणों ने बच्ची को दरवाजे की कुंडी खोलने के लिए समझाया। दरवाजा खुलने पर लोग अंदर गए, जहां पार्वती का शव दुपट्टे के सहारे छत के पाइप से लटका मिल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.