गुमला, अक्टूबर 26 -- सर्पदंश की दो घटनाओं में मौत Ghumla News: गुमला, प्रतिनिधि। घाघरा थाना क्षेत्र में सर्पदंश की दो अलग-अलग घटनाओं में तीन साल की बच्ची और 66 वर्षीय महिला की मौत हो गई। एक घटना में बच्ची ने सदर अस्पताल गुमला में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया जबकि दूसरी घटना में महिला की मौत रांची ले जाने के दौरान रास्ते में हो गई। दोनों घटनाओं से मृतकों के परिवारों में मातम पसरा है। पहली घटना शिवराजपुर सरना टोली की है। यहां तीन वर्षीय गंगोत्री कुमारी अपने दो भाइयों राजू उरांव और छोटू उरांव के साथ घर में खेल रही थी। इसी दौरान वह बेड के पास रखी चाय उठाने गई,तभी वहां छिपे सांप ने उसके पैर में डस लिया। परिजन उसे तत्काल सदर अस्पताल गुमला ले गए। जहां चिकित्सकों ने इलाज किया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। दूसरी घटना सलामी गांव की है। 25 अक्टूबर को ...