गुमला, सितम्बर 7 -- Ghumla News: घाघरा। घाघरा थाना क्षेत्र के रुकी गांव निवासी राजेश उरांव की सांप के डंसने से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, राजेश धान की फसल देखने के लिए खेत जा रहा था। वह घर से निकलकर खेत तक पहुंच भी नहीं पाया था कि रास्ते में सांप ने उसके पैर में डंस लिया।सांप के डंसने के बाद राजेश की हालत बिगड़ने लगी। परिजन आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस सीएचसी पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...