गुमला, अक्टूबर 17 -- Ghumla News: घाघरा, प्रतिनिधि। घाघरा के मिलन चौक में दुर्गा पूजा की रौनक के बीच शनिवार को भक्ति और सद्भाव का संदेश गूंजा। मिलन चौक दुर्गा पूजा समिति की ओर से बनाए गए पूजा पंडाल का उद्घाटन गुमला एसपी हारिश बिन जमां ने दिन के 12 बजे फीता काटकर किया। इससे पहले आचार्य ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा-अर्चना और आरती कराई। पंडाल के उद्घाटन के बाद एसपी ने मां दुर्गा से घाघरा क्षेत्र में सुख-शांति, अमन-चैन और समृद्धि बनाए रखने की कामना की।समारोह को संबोधित करते हुए एसपी ने कहा कि त्योहार समाज में आपसी सहयोग, भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करने का अवसर हैं। यह भी पढ़ें- Palamu News: दुर्गापूजा को लेकर रेहला विश्रामपुर में निकला फ्लैग मार्च, सुरक्षा का दिया भरोसा सभी वर्गों के लोगों का मिल-जुलकर दुर्गा पूजा मनाना सराहनीय पहल...