गुमला, अक्टूबर 5 -- Ghumla News: घाघरा, प्रतिनिधि । थाना क्षेत्र के लेहा बाजारटांड़ के समीप बुधवार सुबह महुआ पेड़ से एक युवक का शव फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान पुसो के निजमा निवासी सतीश मुंडा (25वर्ष) के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर घाघरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया। पुलिस के अनुसार प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ग्रामवासियों की चर्चा इधर ग्रामीणों के बीच घटना को प्रेम-प्रसंग से जोड़कर चर्चा की जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार सतीश कर्मा पर्व मनाने के लिए मेहमानी में लेहा गांव आया था। इसके बाद वह कथित प्रेमिका से मिलने पैदल दूसरे गांव गया ...