गुमला, अगस्त 8 -- Ghumla News: घाघरा प्रतिनिधि घाघरा प्रखंड की चुंदरी पंचायत के बुरजू गुडरुटोली में 15वें वित्त आयोग की राशि से बन रही पीसीसी सड़क निर्माण योजना में अनियमितता का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने प्राक्कलन के विपरीत कार्य किए जाने का आरोप लगाते हुए निर्माण कार्य रुकवा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि जहां सड़क निर्माण से पहले पत्थर बिछाकर ढलाई की जानी थी, वहां ईंट के टुकड़ों पर ही कंक्रीट डाली जा रही थी।ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य में गिट्टी और सीमेंट का अनुपात भी निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं रखा जा रहा है। उन्होंने कनीय अभियंता जीवन एक्का और संवेदक राजकुमार पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि अभियंता कार्यस्थल का नियमित निरीक्षण नहीं करते हैं। यह भी पढ़ें- Madhubani News: अधिकारियों ने किया नल जल योजना का निरी...