गुमला, अक्टूबर 14 -- Ghumla News: घाघरा प्रतिनिधि। घाघरा-लोहरदगा एनएच-143ए पर कइला होटल के समीप ट्रक की टक्कर से दो युवकों की मौत ने सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। स्थानीय स्तर पर आशंका जताई जा रही है कि माइनिंग चालान में निर्धारित समय के भीतर गंतव्य तक पहुंचने की होड़ भारी वाहनों की रफ्तार बढ़ाने का एक कारण हो सकती है।कइला होटल के समीप तीखे मोड़ पर ट्रक और स्कूटी की सीधी टक्कर में राज लोहरा और दुर्गेश ठाकुर की जान चली गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक खनिज परिवहन में लगे भारी वाहनों की आवाजाही वाले मार्गों पर गति नियंत्रण और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना जरूरी है। दुर्घटना संभावित मोड़ों पर चेतावनी संकेत,नियमित जांच और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कार्रवाई से जोखिम कम किया जा ...