Ghumla News: घाघरा में ट्रक को ओवरटेक करने में स्कूटी सवार युवक की मौत,दो घायल
गुमला, जुलाई 26 -- Ghumla News: घाघरा, प्रतिनिधि। घाघरा-विशुनपुर मार्ग पर थाना क्षेत्र के इटकीरी बगीचा के समीप रविवार को सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार एक युवक की मौत हो गई,जबकि दो युवक घायल हो गये। मृतक की पहचान देवाकी निवासी 20 वर्षीय आदित्य महतो के रूप में हुई है। यह घटना रविवार अपराहन की है। जानकारी के अनुसार आदित्य महतो, मनीराम उरांव (18) और एक अन्य युवक एक ही स्कूटी से घाघरा से आदर साप्ताहिक हाट जा रहे थे। इसी दौरान एक ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास में स्कूटी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में आदित्य महतो गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका कमर के नीचे का हिस्सा ट्रक के चक्के की चपेट में आ गया। जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा पहुंचाया गया। प्रा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.