Ghumla News: घाघरा में ग्रामीणों ने श्रमदान से बनाई सड़क
गुमला, सितम्बर 6 -- Ghumla News: घाघरा, प्रतिनिधि। शासन-प्रशासन की अनदेखी से परेशान बेती जुगुनटोली के ग्रामीणों ने आखिरकार खुद ही सड़क बनाने का निर्णय लिया। गांव तक पहुंचने वाले करीब एक किमी जर्जर रास्ते को ग्रामीणों ने सामूहिक श्रमदान कर कच्ची सड़क के रूप में तैयार किया। इससे ग्रामीणों को आवागमन में हो रही परेशानी से फिलहाल राहत मिली है।
ग्रामीणों की मांग ग्रामीणों ने बताया कि गांव तक बेहतर सड़क निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही है। इसके बावजूद शासन-प्रशासन स्तर से स्थायी समाधान के लिए कोई ठोस पहल नहीं की गई। बरसात के दिनों में रास्ते की स्थिति और खराब हो जाती है। जिससे ग्रामीणों को आने-जाने में काफी परेशानी होती है। खासकर जरूरी काम के लिए प्रखंड मुख्यालय और अन्य स्थानों तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
पहले भी किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.