गुमला, सितम्बर 30 -- Ghumla News: घाघरा प्रतिनिधि। स्वच्छता व्यवस्था को लेकर सीओ खाखा सुशील कुमार ने बुधवार को घाघरा बाजार का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने घरों से निकलने वाले गंदे पानी को सड़क और मुख्य नाली में बहाने वाले लोगों को घर के पास सोख्ता बनाने का निर्देश दिया। सीओ ने कहा कि बार-बार चेतावनी के बावजूद सड़क और नाली में गंदा पानी बहाना नियमों का उल्लंघन है। ऐसे मामलों में अब कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Gangapar News: अतिक्रमणकारियों को दो दिन की मोहलत, फिर होगी कार्रवाईसीओ का निरीक्षण स्वच्छ घाघरा, हरित घाघरा अभियान के तहत सीओ ने थाना चौक स्थित संजय सिंह की साइकिल दुकान के पास गंदगी और एनएच पर बह रहे गंदे पानी का जायजा लिया। बाजारटांड़ के कोने और दीपक गुप्ता के घर के पास सोख्ता निर्माण कराने का निर्देश दिया गया। बाजारटांड़ से अ...