गुमला, जुलाई 20 -- Ghumla News: घाघरा, प्रतिनिधि । घाघरा थाना क्षेत्र के तेंदार नवाटोली स्थित एक कुएं से सोमवार को 27 वर्षीय विजय उरांव का शव बरामद किया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, गुमला भेज दिया।मृतक के पिता बिफई उरांव ने बताया कि विजय शुक्रवार से लापता था। परिजनों ने रिश्तेदारों और उसके संभावित ठिकानों पर काफी तलाश की,लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। सोमवार को ग्रामीणों ने कुएं में शव पड़े होने की सूचना दी। मौके पर पहुंचने पर परिजनों ने शव की पहचान विजय उरांव के रूप में की। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के का...