गुमला, जुलाई 11 -- Ghumla News: घाघरा, प्रतिनिधि। घाघरा थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह ने शनिवार को मध्य विद्यालय घाघरा के विद्यार्थियों को थाना परिसर में जागरूकता कार्यक्रम के तहत कई महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्होंने छात्रों को नशे के दुष्प्रभाव, सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और डायन-बिसाही जैसी सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक किया। थाना प्रभारी ने कहा कि नशा समाज को खोखला कर रहा है और युवा पीढ़ी इसके कारण सड़क दुर्घटनाओं का शिकार हो रही है। उन्होंने विद्यार्थियों से यातायात नियमों का पालन करने, बाइक चलाते समय हेलमेट पहनने तथा तेज गति से वाहन नहीं चलाने की अपील की। साइबर अपराध पर चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि ठग नए-नए तरीकों से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं, इसलिए किसी भी अनजान कॉल या लिंक पर भरोसा नहीं करना चाहिए। यह भी पढ़ें- Ghum...