Ghumla News: घाघरा के तीन स्कूलों में 208 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल
गुमला, जुलाई 3 -- Ghumla News: घाघरा, प्रतिनिधि। घाघरा प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में शुक्रवार को कल्याण विभाग द्वारा 208 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया। राजकीयकृत मध्य विद्यालय घाघरा, मॉडल स्कूल तथा राजकीय मध्य विद्यालय सरांगों में आयोजित कार्यक्रम में कल्याण पदाधिकारी गणेश राम महतो एवं शिक्षकों ने संयुक्त रूप से विद्यार्थियों को साइकिल सौंपी। मौके पर विधायक प्रतिनिधि चंद्रदेव उरांव ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा को बढ़ावा देने और ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। साइकिल मिलने से दूर-दराज के गांवों से आने वाले छात्रों को विद्यालय पहुंचने में सुविधा होगी, समय की बचत होगी और आवागमन की कठिनाइयां भी कम होंगी। यह भी पढ़ें- Dumka News: संकुल भवन को बना लिया साइकिल वर्कश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.