गुमला, सितम्बर 26 -- Ghumla News: गुमला। शहर के रामनगर में शनिवार दोपहर घर में घुसकर बकरी चोरी करने के प्रयास का मामला सामने आया। परिवार के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए युवक की पहचान रामनगर निवासी प्रेम उर्फ गोंगो के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 12 बजे युवक कथित रूप से चोरी की नीयत से घर में घुसा और करीब 15 हजार रुपये की बकरी पकड़ ली। इसी दौरान छत पर मौजूद लड़की की नजर उस पर पड़ी। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए और युवक को पकड़ लिया। यह भी पढ़ें- Gangapar News: घर के अंदर घुसने पर पुलिस ने किया चालान सूचना पर पहुंची पुलिस उसे थाना ले गई। पुलिस पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है। यह भी पढ़ें- Banka News: बांका के शंभूगंज थाना क्षेत्र के भूमियारा गांव में चोरी का प्रयास,...