गुमला, अक्टूबर 15 -- Ghumla News: चैनपुर, प्रतिनिधि । बारवे हाई स्कूल मैदान में आयोजित अखिल बारवे अंतर माध्यमिक विद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता- 2026 का गुरुवार को फाइनल मुकाबले के साथ समापन हुआ। समापन समारोह में पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। जरूरत उन्हें उचित मंच और प्रोत्साहन देने की है। उन्होने कहा कि खेलकूद से विद्यार्थियों में अनुशासन,एकाग्रता और संघर्ष करने की क्षमता विकसित होती है। पढ़ाई के साथ खेल भी छात्र जीवन का अहम हिस्सा है। खेल के मैदान में सीखे गए गुण युवाओं को जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने में मदद करते हैं।जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा ने युवाओं से नशे से दूर रहने और पढ़ाई व खेलकूद पर ध्यान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि चैनपुर के युवा...