गुमला, नवम्बर 19 -- पेसा कानून और ग्रामसभा की भूमिका Ghumla News: बसिया प्रतिनिधि। ग्रामसभा को मजबूत किए बिना आदिवासी और ग्रामीण क्षेत्रों का समुचित विकास संभव नहीं है। पेसा कानून ग्रामसभा को गांव के विकास से जुड़े फैसले लेने का अधिकार देता है। जरूरत है कि ग्रामप्रधान और ग्रामीण इसके प्रावधानों को समझें और अपने अधिकारों का इस्तेमाल करें। यह बातें गुरुवार को बसिया के सरहुल अखड़ा मैदान में आयोजित प्रखंड स्तरीय पेसा कार्यशाला में वक्ताओं ने कहीं।झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आयोजित कार्यशाला में क्षेत्र के 88 राजस्व गांवों के ग्रामप्रधान और उनके प्रतिनिधियों ने भाग लिया। मुख्य वक्ता पेसा पर्यवेक्षक दयामनी बारला ने कहा कि पेसा कानून का उद्देश्य ग्रामसभा को सशक्त बनाना और आदिवासी समुदाय को स्थानीय स्तर पर निर्णय लेने का अधिकार देन...