Ghumla News: गोवा पहुंचने के बाद गुमला का युवक लापता, परिजन परेशान
गुमला, अगस्त 13 -- Ghumla News: गुमला, प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के मुरकुंडा पंचायत के कुटबा गांव निवासी सुखदेव इंदवार का 28 वर्षीय पुत्र गांदुर इंदवार पिछले दो-तीन दिनों से लापता है। जानकारी के अनुसार गांदुर रोजगार की तलाश में गोवा जाने के लिए घर से निकला था। गोवा पहुंचने के बाद उसकी तबीयत ठीक नहीं रहने की बात सामने आई। इसके बाद वह वहां से लापता हो गया। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है। युवक के लापता होने से परिजन चिंतित हैं। परिवार के लोग अपने स्तर से उसकी तलाश कर रहे हैं और उसके सकुशल घर लौटने की उम्मीद लगाए हुए हैं। परिजनों ने लोगों से युवक की तलाश में सहयोग करने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.