गुमला, जुलाई 11 -- Ghumla News: रायडीह, प्रतिनिधि। बनवारी लाल साहू राजकीयकृत मध्य विद्यालय पतराटोली के सभागार में शनिवार को बीईईओ घनश्याम चौबे की अध्यक्षता में प्रखंड के सभी सरकारी एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों के प्रभारी प्रधानाध्यापकों की मासिक गुरु गोष्ठी आयोजित हुई। बैठक में विद्यालयों के संचालन, छात्र उपस्थिति और विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।बीईईओ ने सभी विद्यालयों में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा प्रतिदिन शाम पांच बजे तक उपस्थिति का डाटा ऑनलाइन अपडेट करने का निर्देश दिया। साथ ही यू-डाइस प्लस पोर्टल में छूटे हुए बच्चों का नाम जोड़ने और उनकी अपार आईडी बनाने में तेजी लाने को कहा।बैठक यह भी पढ़ें- Simdega News: यू-डायस, ई-विद्यावाहिनी एवं शत-प्रतिशत छात्र...