गुमला, जुलाई 16 -- Ghumla News: गुमला हिटी आषाढ़ शुक्ल द्वितीया पर गुरुवार को गुमला जिले के विभिन्न प्रखंडों में भगवान जगन्नाथ,भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की रथयात्रा श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ निकाली गई। जिले के नागफेनी, करौंदी ,कामडारा, पालकोट,रायडीह,भरनो, घाघरा और विशुनपुर सहित कई स्थानों पर सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। विधि-विधान से पूजा-अर्चना और महाआरती के बाद भगवान के विग्रहों को सुसज्जित रथ पर विराजमान कर पारंपरिक रथयात्रा निकाली गई। रथयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने जय जगन्नाथ के जयघोष के साथ रथ की रस्सी खींचकर सुख-समृद्धि,अच्छी बारिश और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। कई स्थानों पर बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ। महिलाएं,पुरुष,बच्चे और बुजुर्ग बड़ी संख्या में रथयात्रा में शामिल हुए। ...