गुमला, नवम्बर 1 -- गुमला में शांतिपूर्ण ढंग से हुई जेटेट परीक्षा Ghumla News: गुमला प्रतिनिधि। झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट)-2026 रविवार को जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से हुई। दो पालियों में आयोजित परीक्षा में कुल 8061 अभ्यर्थियों को शामिल होना था। इनमें से 7560 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 501 अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान कहीं से किसी तरह की गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली।पहली पाली में कक्षा छह से आठ तक के शिक्षक पद के लिए परीक्षा हुई। इसके लिए 4822 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 4462 परीक्षा में शामिल हुए और 360 अनुपस्थित रहे। वहीं, दूसरी पाली में कक्षा एक से पांच तक के शिक्षक पद के लिए परीक्षा आयोजित की गई। इस पाली में 3239 अभ्यर्थियों में से 3098 ने परीक्षा दी, जबकि 141 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।पहली पाली की प...