Ghumla News: गुमला में चोरी के आरोप में तीन गिरफ्तार
गुमला, अक्टूबर 10 -- Ghumla News: गुमला। सदर थाना की पुलिस ने चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों में आशिक अली मंडल (42), रजा कॉलोनी निवासी शाहनवाज खान (25) और अंबेडकर नगर निवासी सौरभ कुमार (23) शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, सात अक्टूबर को चोरी की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार किया। उनके पास से चोरी का सामान भी बरामद किया गया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद तीनों को जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.