गुमला, सितम्बर 14 -- Ghumla News: गुमला संवाददाता गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के साथ गुमला में गणेशोत्सव की धूम शुरू हो गई है। जिला मुख्यालय और आसपास के इलाकों में करीब 16 स्थानों पर गणेश पूजा का आयोजन किया गया है। आकर्षक पंडालों में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जा रही है। गणेश चतुर्थी पर पूजा-अनुष्ठान के बाद पंडालों के पट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए। इसके बाद देर शाम तक पंडालों में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही।ब्लू डायमंड सोसायटी, मां भवानी संघ और गणपति बप्पा मोरया समिति समेत विभिन्न पूजा समितियों ने पंडालों को आकर्षक रूप देने के साथ रंग-बिरंगी रोशनी की व्यवस्था की है। यह भी पढ़ें- Deogarh News: मारगोमुंडा : गणेश पूजा को लेकर गांवों में भी मची है धूम पूजा के दौरान धार्मिक अनुष्ठान के साथ कई ...