Ghumla News: गुमला पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से बरामद किए 24 गुम मोबाइल
गुमला, अगस्त 25 -- Ghumla News: गुमला। जिले में मोबाइल गुम और चोरी की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए गुमला पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी थाना प्रभारियों को गुम हुए मोबाइलों की तलाश कर बरामद करने का आदेश दिया गया था। इसके आलोक में 30 जुलाई से 24 अगस्त 2026 तक थाना क्षेत्रों से कुल 24 गुम मोबाइल बरामद किए गए। बरामद मोबाइलों का सत्यापन कर मंगलवार, 25 अगस्त को उनके धारकों को सौंप दिया गया। मोबाइल वापस मिलने पर धारकों ने पुलिस के प्रति आभार जताया। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि मोबाइल गुम या चोरी होने पर थाना को सूचना दें और सीईआईआर पोर्टल पर विवरण दर्ज करें। यह भी पढ़ें- 30 लाख की लागत के 207 खोए मोबाइल बरामद यह भी पढ़ें- Simdega News: पुलिस ने 128 चोरी व गुम मोबाइल किया बरामद, वास्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.