गुमला, जुलाई 6 -- Ghumla News: गुमला, प्रतिनिधि । जिला मुख्यालय के जशपुर रोड स्थित टंगरा मार्केट के बड़ाईक मुहल्ला गली से सोमवार सुबह एक सवारी ऑटो चोरी हो गई। मामले में कलिगा निवासी ऑटो चालक भुनेश्वर साहू ने गुमला थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।आवेदन में उन्होंने बताया कि वह टमाटर खरीदने के लिए टंगरा मार्केट आए थे। ऑटो को बड़ाईक मुहल्ला की गली में खड़ा कर बाजार चले गए। कुछ देर बाद टमाटर खरीदकर लौटे तो ऑटो गायब था। काफी खोजबीन के बाद भी वाहन का पता नहीं चलने पर उन्होंने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का दावा है कि फुटेज से कुछ अहम सुराग मिले हैं और वाहन की तलाश के साथ आगे की कार्रवाई जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...