गुमला, अक्टूबर 11 -- Ghumla News: गुमला, संवाददाता। गुमला की धरती पर अब चाय की खेती भी होगी। विशुनपुर प्रखंड के नरमा में इसकी शुरुआत की गई है। पहले चरण में यहां 80 हजार चाय के पौधे लगाए जाएंगे। खेती सफल रही ,तो जिले के ग्रामीणों को रोजगार और कमाई का नया अवसर मिल सकता है। इससे किसानों को पारंपरिक फसलों के साथ खेती का एक नया विकल्प मिलने की उम्मीद है।नरमा स्थित कृषि प्रक्षेत्र में चाय के पौधे लगाने का काम शुरू हो गया है। खेती को बेहतर तरीके से आगे बढ़ाने के लिए विभाग ने पैक हाउस, माली शेड, वाटर टैंक, फेंसिंग और स्प्रिंकलर से सिंचाई की व्यवस्था की है। डीडीसी अनिमेष रंजन ने कृषि प्रक्षेत्र का निरीक्षण कर पौधरोपण और उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया।गुमला में चाय की खेती की पहल का मकसद कृषि के नए विकल्प तलाशना और ग्रामीणों के लिए रोजगार के अवसर बढ...