गुमला, अक्टूबर 21 -- Ghumla News: गुमला प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय के इस्लामपुर स्थित अंजुमन हॉस्पिटल परिसर में अंजुमन इस्लामिया गुमला की अध्यक्षता में अंसारी पंचायत का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इसमें आपसी सहमति से मो. एखलाक अंसारी को सदर और सुहेल अंसारी को सचिव चुना गया।दोनों पदों के लिए प्रस्ताव रखे जाने के बाद उपस्थित लोगों ने हाथ उठाकर समर्थन जताया। इसके बाद दोनों को निर्वाचित घोषित किया गया। चुनाव में समाज के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।मौके पर उपस्थित लोगों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से समाज में एकता और भाईचारा मजबूत करने के साथ सामाजिक समस्याओं के समाधान के लिए काम करने की उम्मीद जताई। जरूरतमंदों की मदद और पंचायत के कार्यों को बेहतर ढंग से संचालित करने पर भी जोर दिया गया।कार्यक्रम में अंजुमन इस्लामिया के नाजिम-ए-आला रिजवा...