गुमला, जुलाई 10 -- Ghumla News: चैनपुर, प्रतिनिधि। संत पीटर हाईस्कूल सह इंटर कॉलेज टोंगो में आयोजित पांच दिनी इंटर हाउस फुटबॉल टूर्नामेंट का शुक्रवार को उत्साहपूर्ण माहौल में समापन हुआ। लीग सह नॉकआउट आधार पर आयोजित प्रतियोगिता में विद्यालय और इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- Simdega News: पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी निभाएँ छात्र: जोसिमाप्रतियोगिता परिणाम विभिन्न वर्गों में गांधी हाउस और फर्स्ट ईयर की टीम ने खिताब अपने नाम किया। इंटर कॉलेज बालिका वर्ग के फाइनल में फर्स्ट ईयर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेकंड ईयर को 2-0 से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। वहीं बालकों के जूनियर वर्ग में गांधी हाउस ने राजेंद्र हाउस को कड़े मुकाबले में पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।...