Ghumla News: गांधी जयंती पर विद्यार्थियों ने लिया स्वच्छता और सेवा का संकल्प
गुमला, अक्टूबर 1 -- Ghumla News: चैनपुर, प्रतिनिधि । परमवीर अलबर्ट एक्का मेमोरियल कॉलेज चैनपुर में गुरुवार को गांधी जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पार्पण और श्रद्धांजलि के साथ हुई। इसके बाद विद्यार्थियों और एनएसएस स्वयंसेवकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की ओर से लगाई गई गांधीजी के जीवन पर आधारित सौ पोस्टरों की प्रदर्शनी रही। पोस्टरों के माध्यम से गांधीजी के बचपन से लेकर जीवन के विभिन्न पड़ावों को दर्शाया गया। विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी देखी और फाउंडेशन के प्रतिनिधियों से गांधीजी के विचारों पर संवाद किया।इसके बाद गांधीजी के जीवन और स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े विषयों पर क्विज प्रतियोगिता हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साह से हिस्सा लिया। यह भी पढ़ें- Ara News:...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.