गुमला, सितम्बर 14 -- Ghumla News: घाघरा, प्रतिनिधि । गांधी जयंती के मौके पर विकास भारती विशुनपुर की ओर से आयोजित होने वाले विकास मैराथन और साइकिल रेस की तैयारी शुरू हो गई है। आयोजन को सफल बनाने के लिए रविवार को घाघरा के चांदनी चौक में बैठक हुई। महेंद्र भगत की अध्यक्षता में हुई बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने के साथ आयोजन की जिम्मेदारियां भी बांटी गईं। यह भी पढ़ें- Kodarma News: राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन सितंबर में कराने का निर्णयआयोजन की जानकारी बैठक में तय किया गया कि इस बार आयोजन तीन दिनों तक चलेगा। एक अक्तूबर को कार्तिक उरांव साइकिल रेस लोहरदगा से चिंगरी तक होगी। दो अक्तूबर को विकास मैराथन घाघरा से चिंगरी तक और तीन अक्तूबर को सिंगबोंगा मैराथन नेतरहाट से चिंगरी तक आयोजित की जाएगी।समिति का गठन दो अक्तूबर को होने वाली ...